फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास गोली चलने जैसी आवाज सुनकर सहमी कंगना, बुला ली पुलिस

Sat, 01 Aug 2020 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
1 of 4
मनाली में कंगना रणौत के घर के आसपास बागवानों ने अपनी पकी हुई सेब की फसल को चमगादड़ों समेत अन्य जानवरों से बचाने के लिए शुक्रवार देर रात पटाखे चलाए। कंगना ने पटाखों की आवाज सुनकर मनाली पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस तुरंत कंगना के घर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की गई।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
कंगना के घर के सीसीटीवी के अलावा आसपास के घरों-होटलों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। लेकिन पुलिस की जांच में इन फुटेज में कोई भी घटना दर्ज हुई नहीं पाई गई। वहीं कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने कहा कि घर के पास हुई फायरिंग से पूरा परिवार सहम गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कंगना के घर ऊंची आवाज सुने जाने की कॉल आई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को सब सामान्य लगा। उन्होंने फुटेज चेक करने पर कुछ भी नहीं मिलने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। कंगना के घर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में इस घटना को कंगना द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले को मर्डर से जोड़कर जोर-शोर से उठाने के चलते उन्हें तथाकथित मूवी माफिया द्वारा डराने-धमकाने से जोड़कर पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें