माइनस डिग्री तापमान में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सनी देओल झरने के नीचे नहाए। बिना कमीज के झरने के पास टहलते और फिर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। सनी देओल इन दिनों मनाली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने मनाली के पास वामतट मार्ग पर सेब के बगीचे में फार्म हाउस ले रखा है। जहां वे पिछले सात साल छुट्टियां मनाने आते रहते हैं। मनाली होटेलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सनी देओल को मनाली से काफी लगाव है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मनाली में फार्म हाउस भी ले रखा है। मनाली के नजदीक भुंतर एयरपोर्ट होने के चलते वे अकसर यहां आते-जाते रहते हैं। सनी देओल का मनाली के लेकर खास लगाव है।
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनाली में अपना खुद का घर बनाने और जमीन खरीदने के लिए वे कुछ साल पहले तत्कालीन मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर से मिलने उनके घर जोगिंद्रनगर पहुंच गए थे।