सोमवार सुबह एक रंग की कार नाके की ओर आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच के दौरान जब चालक सीट के पास की विंडिंग) को हटाया गया, तो कार की छत के पास छुपाकर रखा गया चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर और विशाल ठाकुर निवासी भदरेट के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।