फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छात्र ने मोबाइल से बनाया ऐसा सिस्टम कि अब डरकर भागेंगे चोर

Sun, 05 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला, बिलासपुर
नामी कंपनियों के महंगे सिक्योरिटी सिस्टम की अब आपको जरूरत नहीं रहेगी। इस छात्र ने महज एक हजार के खर्च में ऐसी चीज तैयार की है जिससे बदमाश भी चोरी करने से डरेंगे। इस नए सिस्टम के काम के तरीके जान आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
हिमाचल के बिलासपुर के रहने वाले छात्र अंशुल ने अपने मोबाइल के जरिए ये खास सिस्टम तैयार किया है। सिस्टम में इतनी खूबियां है कि आपके घर या दुकान पर चोरी की गुंजाइश ही नहीं रहेगी। बिलासपुर कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रहे अंशुल के तैयार किए गए इस मॉडल के जरिए आपको तुरंत पता चलेगा कि कौन आपकी दुकान या घर में घुस गया है।
विज्ञापन

3 of 6
इस सिस्टम में खास तरीके से लेजर लाइट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो ऑफ रहता है, लेकिन जब कोई व्यक्ति या वस्तु इस लाइट को काटती है, तो सिस्टम एक्टीवेट हो जाता है। इससे सिस्टम का अलार्म बजना शुरू हो जाता है। साथ ही सिस्टम से लगे मोबाइल फोन के जरिये मालिक के व्यक्तिगत नंबर पर भी कॉल चली जाती है।

4 of 6
खास बात यह है कि यह फोन तब तक बजता रहेगा, जब तक फोन को रिसीव न कर लिया जाए या रिजेक्ट न किया जाए। यही नहीं दुकान में भी अलार्म बजता रहता है, जब तक व्यक्ति दुकान में रहता है। इस मॉडल की एक और खास बात है कि मॉडल को हर कोई एक्टीवेट नहीं कर सकता है, क्योंकि इसमें पासवर्ड की भी सुविधा है। 
विज्ञापन

5 of 6
अंशुल ने बताया कि मॉडल को तैयार करने में एक लेजर, सेंसर और मोबाइल फोन की जरूरत है। इस मॉडल को दो अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है। जिसमें एक हिस्से को दीवार के एक छोर तथा दूसरे हिस्से को दूसरे छोर पर स्थापित किया जाता है। एक हिस्से पर लेजर सिस्टम और दूसरी ओर सेंसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिना इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए अंशुल ने एक ऐसा मॉडल तैयार कर दिया है, जिससे चोरी की घटनाओं से बचा जा सकता है। जहां ऐसे सिस्टम का तैयार करने में करीब 20 से 25 हजार रुपये का खर्च आता है, वहीं अंशुल ने एक महीने की कड़ी मेहनत से इस मॉडल को मात्र एक हजार रुपये में तैयार कर क्रियान्वित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें