फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने इन परिवारों को दी बड़ी राहत, हिमकेयर योजना में मिलेगा ये लाभ

Fri, 15 Feb 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है।  हिमकेयर स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए अब इन परिवारों के दो कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
वीरवार को विधायक राकेश पठानिया की ओर से गैर सरकारी सदस्य दिवस के तहत हेल्थ केयर इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर लाए गए प्रस्ताव का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 193 पंजीकृत अस्पतालों में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के जवाब के बाद राकेश पठानिया ने संकल्प प्रस्ताव वापस ले लिया। परमार ने बताया कि प्रदेश में कई परिवारों में सदस्यों की संख्या पांच से अधिक भी है। ऐसे में यह परिवार सुविधा से वंचित न रहें, इसके लिए सरकार ने हर सदस्य को योजना के तहत लाने के लिए दो कार्ड बनाने का फैसला लिया है। 

4 of 8
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान और हिमकेयर दोनों योजनाओं का लाभ एक साथ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ यह कार्ड लोकमित्र केंद्रों में 30 रुपये का शुल्क देकर बनाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां केंद्र सरकार की तर्ज पर पांच लाख रुपये की बीमा कवर स्कीम को शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रदेश के 35 निजी अस्पताल इस सेवा का लाभ प्रदान करने के लिए अधिकृत किए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत 1800 बीमारियों के इलाज को शामिल किया गया है। प्रदेश में 12 फरवरी 2019 तक इस योजना में 2 लाख 69 हजार लोगों को पंजीकृत किया गया है जबकि इसमें से 5336 लोगों के इलाज पर 5 करोड 71 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 31 मार्च 2019 तक हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
अभी तक इस योजना से प्रदेश में दो लाख 88 हजार परिवारों को कवर किया गया है। इसमें से 17,800 लोगों के इलाज पर दो करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस प्रस्ताव पर विधायक राकेश पठानिया के अलावा होशियार सिंह, जगत नेगी, अरुण कुमार, रामलाल ठाकुर, सुरेश कश्यप, इंद्र दत्त लखनपाल, सुंदर ठाकुर और सतपाल सिंह रायजादा ने स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से संबंधित मामले उठाए।
विज्ञापन

7 of 8
हिमाचल सदन में हेल्प डेस्क खोलने का करेंगे विचार
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का क्लेम प्राप्त करने की सुविधा को आसान करने के लिए चंडीगढ़ स्थित हिमाचल सदन में हेल्प डेस्क खोलने का सरकार विचार करेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में नेहरू अस्पताल में 7 व 16 नंबर काउंटर में कार्ड से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले पर विस्तार से अपना जवाब दिया। इसको लेकर खूब ठहाके भी लगे। विपक्ष सहित सत्ता पक्ष के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को जवाब से संतुष्ट होने की बात कही। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री जवाब देने से नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विभाग पर कई आरोप लगाए गए हैं, मैं हर बात का विस्तार से स्पष्टीकरण दूंगा। इस दौरान प्रस्ताव लाने वाले विधायक राकेश पठानिया भी खड़े हो गए और बोले, आपके जवाब से मैं संतुष्ट हूं। मैं संकल्प प्रस्ताव वापस लेता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें