प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह बिलकुल सही है कि कोल्ड बेस्ट सीरप के सेवन की वजह से जम्मू कश्मीर के रामनगर एरिया में कई बच्चों की मौत हो गई। इस दवा के सेवन से बच्चों की किडनी पर ज्यादा असर पड़ा है। दवा की जांच में पीजीआई ने भी इसमें डाइथिलेन ग्लाइको होने की बात कही है। यह बेहद खतरनाक केमिकल है जोकि सेहत के लिए हानिकारक है। आज छापे में 300 बोतल सीरप जब्त किया है। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई तय होगी। - डॉ. नरेंद्र आहुजा, स्टेट ड्रग कंट्रोलर, हरियाणा