मलाणा गांव
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीस से मिलता है संसदीय ढांचा
मलाणा गांव की संसद का स्वरूप ग्रीस से मिलता जुलता बताया जाता है। संसद के आठ सदस्यों का चुनाव होता है। जबकि अन्य सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। मनोनीत सदस्यों का चुनाव गूर और पुजारियों में आम सहमति से किया जाता है। मलाणा की संसद में दो सदन हैं। निपटारे के लिए मामला पहले निचले सदन में रखा जाता है। यहां से व्यक्ति संतुष्ट न होने पर ऊपरी सदन में मामला रखता है।