फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया को भगाता है मूली और उसके पत्तों का रस, ये आयुर्वेदिक नुस्खे भी अपनाएं

Fri, 27 Sep 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हेपेटाइटस अनेक प्रकार के विषाणुओं के संक्रमण से होता है। ये संक्रामक विषाणु ए, बी, सी, डी और जी है। आम बोलचाल की भाषा में अथवा लोक भाषा में इसे पीलिया नाम से संबोधित कर दिया जाता है। वर्षा ऋतु के बाद यह रोग बहुत तेजी के साथ फैलने लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सेवन न करें : घी, तेल, हल्दी, लालमिर्च, गरम-मसाले, आचार, राई, हींग, तिल, गुड़, बेसन, कचालू, अरबी, चना, उड़द, चना-उड़द से बने हुए अन्य खाद्य पदार्थ। 
विज्ञापन

3 of 7
संतरे का सेवन जरूरी : सवेरे निराहर एक दो संतरे खाने से भी रोगी स्वस्थ होने लगता है। संतरे के रस का सेवन भी किया जा सकता है। 

विश्राम बहुत जरूरी : विविध यकृत रोगों से पीड़ित होने पर रोगी को अनिवार्य रूप से विश्राम करना चाहिए।

4 of 7
डॉ. अनुराग विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
ये घरेलू नुस्खे उपयोग में लाएं
एमडी आयुर्वेद डॉ. अनुराग विजयवर्गीय के अनुसार नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करते रहें। उल्लेखनीय है कि एलोवेरा यकृत संबंधी विकारों की औषधि है। साथ में पाचन व्यवस्था को सही करने के लिए महाशंख वटी दो-दो गोलियां भी पानी के साथ लें।
विज्ञापन

5 of 7
दोनों समय भोजन के बाद आरोग्यवर्धनी वटी और पुनर्नवा मंडूर की दो गोलियां पानी के साथ सेवन करते रहें। मूली के पत्तों का रस लगभग पचास मिलीलीटर की मात्रा में लें और इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर सवेरे खाली पेट पीने से पीलिया रोगी फिर से स्वस्थ होने लगता है।

इसी प्रकार पुदीने के पत्तों के रस का सेवन मिश्री मिलाकर अमृत के समान है। मुलैठी भी यकृत संबंधी विकारों पर बेहद उपयोगी पाई गई है। मैलुठी लीवर में विषाणुओं को कम करती है और विषैले रसायनों से यकृत कोशिकाओं को बचाती है।
विज्ञापन

6 of 7
लक्षण
बुखार, सिरदर्द और बदन और जोड़ों में दर्द। 
भूख नहीं लगना।
जी मिचलाना और उल्टी होना।
आंखों का पीला होना।
पेशाब का रंग पीला होना
यकृत का आकार बड़ा हो जाना।
यकृत में दर्द होना।
नाखून का रंग पीला होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोकथाम
शुद्ध पानी को ही प्रयोग में लाएं। बेहतर यही होगा उबालकर ठंडे हुए पानी को ही उपयोग में लाएं। 
व्यक्तिगत और सामूहिक स्वच्छता का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है।
भोजन करने से पहले तथा मल-मूत्र त्याग करने के बाद अवश्य हाथों को अच्छी तरह से धोएं। 
मल त्याग के लिए पक्के शौचालय का ही उपयोग करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें