राजधानी शिमला के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले माल रोड़ पर स्थित बैंक में चोर पूरे दो रात रहा और उसने इस दौरान कैश निकालने के लिए हर तरकीब आजमाई। मगर हैरानी चोर के आगे सारे सुरक्षा इंतजाम फ्लॉप हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
2 of 10
वारदात के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद ये शख्स चोरी करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
3 of 10
सेंट्रल बैंक की ओर से सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली की उनके बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास हुआ है। यहां आरोपी खिड़की की ग्रिल तोड़कर बैंक के किचन में दाखिल हुआ।
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
4 of 10
दरवाजा खोल कर बैंक के भीतर आ गया। यहां दो जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। आरोपी ने दोनों सीसीटीवी कैमरों को छत की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
5 of 10
इससे पहले आरोपी ने सिक्योरिटी सिस्टम अलार्म की तारें काट डाली थी। आरोपी ने सिर पर हुड डाल रखा था ताकि उसका चेहरा न दिखें। इसके बाद आरोपी ने स्ट्रांग रूम की ओर रूख किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
6 of 10
हथोड़ी, पेचकस, कटर और चाकू की मदद से उसे खोलने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने बैंक में रखी फोटोस्टेट मशीन को टेबल से उतारा और उस टेबल को लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंचा।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
7 of 10
टेबल पर चढ़ कर आरोपी ने स्ट्रांग रूम के वेटिलेंटर से भीतर दाखिल होने की कोशिश की। उसमें लगी ग्रिल को उखाड़ा गया लेकिन उस जगह से वह भीतर दाखिल नहीं हो पाया।
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
8 of 10
स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को भी तोड़ा गया है। चोर ने सबसे पहले सिक्योरिटी सिस्टम की तारे काट दी उसके बाद एटीएम को खोलने की कोशिश की लेकिन उससे कैश बाक्स नहीं खुल पाया।
तस्वीरें: दो रात बैंक में रहा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद