फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरियां ही नौकरियां, जल्द करें आवदेन

Fri, 30 Aug 2019 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/फतेहपुर (कांगड़ा)/सोलन/डरोह (कांगड़ा)/शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 7
शिमला, कांगड़ा और सोलन जिले के इन आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती हो रही है। अंतिम तारीख से पहले आप भी जल्दी आवेदन करें। जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों में इन पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
शिमला जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से मशोबरा खंड में आंगनबाड़ी केंद्रों में एक कार्यकर्ता और सात सहायिकाओं के पद भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत कुफरी के आंगनबाड़ी केंद्र डाक बंगला में कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत ढली के आंगनबाड़ी केंद्र धनैन और सरुड़ला बरुइला, शकराह पंचायत के सरमाणा, आनंदपुर पंचायत के बिहार नेहरा, रझाणा पंचायत के पट्टी रिहाणा, घेच कोहबाग पंचायत के गवाही कलां और जनेडघाट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हाली में सहायिका के पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 5 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ईरा तनवर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 7
फतेहपुर (कांगड़ा) के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय फतेहपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। यह पद पंचायत हाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र हाड़ा व पंचायत पलाख के आंगनबाड़ी केंद्र बदियाल-वन में भरे जाएंगे। विभागीय अधिकारी जगदीश राज राणा ने बताया कि रिक्त चल रहे पदों के लिए इच्छुक महिलाएं 11 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। आवेदन पत्र मिलने के बाद ही साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की जाएगी।

4 of 7
सोलन के कंडाघाट और धंगील आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े सहायिका और कार्यकर्ता के पदों को संबंधित विभाग की ओर से भरने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में उक्त केंद्र रिक्त चले हुए हैं।  बाल विकास परियोजना कंडाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए 6 सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि रखी गई है। साक्षात्कार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कंडाघाट के सभागार में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाल विकास परियोजना वृत्त कंडाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मालगा तथा वृत्त सायरी के तहत आंनगबाड़ी केंद्र कदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। आंगनबाड़ी वृत्त चायल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र धंगील तथा इसी वृत्त के तहत आंगनबाड़ी केंद्र डमडार में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
डरोह (कांगड़ा) में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह स्थित भेडू महादेव के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों उल्सेहड़ पंचायत के काहनफट, थरर्केहड़ पंचायत के डई, थलियाल पंचायत के नौरा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त चल रहे एक-एक पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 26 सितंबर को होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भेडू महादेव में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए आवेदनकर्ता उसी क्षेत्र का होना चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 35 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी योग्यताओं को पूर्ण करने वाली महिलाएं अपने आवेदन 25 सितंबर सायं पांच बजे तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहपुर (कांगड़ा) में बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। ये पद गोरड़ा पंचायत के धर्मसाल, पंचायत के पुहाड़ा व नोशहरा, सदूं पंचायत के सदूं-एक, करेरी पंचायत के करेरी-1 में एक पद, रच्छयालू पंचायत के भड़ोत व कुठमा पंचायत की कुठमा-1 आंगनबाड़ी के लिए एक पद भर जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन प्रमाण पत्रों सहित पांच अक्तूबर तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत अशोक शर्मा ने बताया कि इस पद के चयन के लिए साक्षात्कार 11 अक्तूबर को उपमंडल अधिकारी (ना.) शाहपुर के कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें