दोनों इसकी चपेट में आ गए। स्थिति को देखते हुए वे एक डोआर (छोटी गुफा) में अटक गए। उनके पास खुखरी थी। इससे उन्होंने अपने ऊपर की तरफ बर्फ को काटना शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद वह सुराख निकालकर खुखरी को हिलाने लगे। रेस्क्यू दल ने उनकी जान तो बचा ली, लेकिन उन्हें आज भी अपने साथ को खोने का मलाल है।