भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : सोशल मीडिया
बिलासपुर की मुख्य हस्तियां
वर्तमान में बिलासपुर की पहचान दुनियाभर में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपनी प्रतिभा का डंका देश-दुनिया में बजाया है। बहादुरी का तमगा विक्टोरिया क्रॉस विजेता रणबांकुरे वीर जनरल जोरावर सिंह कहलूरिया, विक्टोरिया क्रॉस विजेता कप्तान वीर भंडारी राम, परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार। बिलासपुर से फूलां चंदेल, गंभरी देवी, यामी गौतम (बॉलीबुड अभिनेत्री) मनसा पंडित, विजय राज उपाध्याय और सूबेदार वीर सिंह चंदेल मुख्य कलाकारों में शामिल हैं। साहित्यकारों में देवराज शर्मा, बंशी राम शर्मा, कन्हैया लाल दबड़ा, रूप शर्मा, कुलदीप चंदेल शामिल हैं। जिला बिलासपुर में सबसे बड़ा पावन स्थल नयना देवी मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिंदुओं और सिखों की पावन स्थली है। दसवीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह की माता नयना देवी के प्रति असीम विश्वास और श्रद्धा थी। इसके साथ ही नाहर सिंह मंदिर, व्यास गुफा, मार्कंडेय ऋषि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल हैं।