फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दवाओं के सैंपल फेल, आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहीं ये फार्मा कंपनियां

Fri, 13 Apr 2018 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
16 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। ये फार्मा कंपनियां आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योगों में निर्मित होने वाली दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। प्रतिमाह केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के ड्रग अलर्ट में प्रदेश में निर्मित कई दवाओं के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। मार्च माह के ताजा ड्रग अलर्ट में देशभर की 42 दवाओं में से हिमाचल प्रदेश में निर्मित 16 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इसमें औद्योगिक हब बीबीएन की 9, सिरमौर जिला की 5 और कांगड़ा जिला की दो फार्मा यूनिट की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन उद्योगों के सैंपल हुए फेल- मार्च के सीडीएससीओ ड्रग अलर्ट के तहत जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें सिंबोसिस फार्मा यूनिट-3 त्रिलोकपुर रोड काला अंब की इटराकोनाजोल कैप्सूल, सार बायोटेक बद्दी की फ्लूटीकैसोन क्रीम, ऑस्कर रेमेडीज कालाअंब की हाईड्रोक्लोरोक्वीन सल्फेट टैबलेट, मून मार्क्स फार्मा राजा का बाग नुरपूर कांगड़ा की अमोक्सीसिलिन एंड पोटाशियम कलवनेट
विज्ञापन

3 of 5
सिपला लिमिटेड भटौलीकलां बद्दी की सिल्वर नाईट्रेट एंड क्लोरहेक्सेडिन ग्लूकोनेट क्रीम, थियोन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा नालागढ़ की अमोक्सीसिलिन एंड पोटाशियम कलवनेट टेबलेट, जी लैबोरेट्रीज पांवटा साहिब की अमोक्सीसिलिन ओरल सस्पेंशन, ओरिसन फार्मा इंटरनेशनल खरी मौजा ओगली काला अंब की सेफेजिम-100 ओरल सस्पेंशन, मेडीपोल फार्मास्यूटिकल भुड्ड बददी की मौक्सीपॉल-125डीटी टेबलेट, जी लैबोरेट्रीज पांवटा साहिब की अमोक्सीसिलिन ओरल सस्पेंशन

4 of 5
जीएनबी मेडिका लैबस निहली ढांग नालागढ़ की रौक्सीम-200 टेबलेट, सीएमजी बायोटेक फेस-3 संसारपुर टेरेस की गोपरिल-2.5 टेबलेट, एफी पैरेंटलस गुल्लरवाला बद्दी की निक्कोविन-5 टेबलेट, स्कॉट एडिल फार्मेशिया झाड़माजरी के ओनडेंसट्रॉन इंजेक्शन के दो सैंपल, मेडिपोल फार्मास्यूटिकल इंडिया भुड्ड बददी की क्लोट्रिमोक्सीजॉल क्रीम के सैंपल फेल हुए हैं। यह दवाएं एंटीबायोटिक, एलर्जी आदि बीमारियों की शामिल बताई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि प्रदेश की 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उन्हें बाजार से रिकॉल किया जाएगा। इन उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी समय-समय पर उद्योगों पर कार्रवाई करती है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई भी होती है, लेकिन बाहरी राज्यों में जाने पर दवाओं पर कई फैक्टर काउंट करते हैं और इनके सैंपल सीडीएल में जांच होती है। फिलहाल प्राधिकरण इन उद्योगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें