फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: महिला के पेट से निकाली 12.67 किलो की रसौली, ढाई घंटे चला ऑपरेशन

Thu, 16 Jan 2020 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के शिमला जिले के सुन्नी की रहने वाली 28 साल की महिला के पेट से अंडेदानी की रसौली निकाली गई है। यह रसौली 35 सेंटीमीटर गोल है। रसौली का भार 12.67 किलोग्राम है। ऑपरेशनों करीब ढाई घंटे चला। ऑपरेशन के बाद महिला चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है। 

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वीपीओ सुन्नी की रहने वाली महिला 15 दिन पहले निजी अस्पताल तेंजिन में पेट फूलने की समस्या को लेकर आई। इस बीच सर्जरी के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया और महिला को गायनी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा।

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां महिला की जांच के बाद पता चला कि उसकी अंडेदानी में रसौली है। एमआरआई टेस्ट करवाने के बाद गुरुवार को गायनी विशेषज्ञ डॉ. कुमुद बाला गुप्ता व टीम ने ऑपरेशन किया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि केएनएच में भी सर्जरी की है, लेकिन इतनी बड़ी रसौली पहली बार निकाली गई है। ऑपरेशन में डॉ. अनुपा सूद, डॉ. एससी नेगी, डॉ. आईडी संतोषी, डॉ. आरके मेहता, ओटीए ओपी ठाकुर, पीसी शर्मा, प्रेमलता, स्टाफ नर्स अंजू बाला, मेनका निहालट और संगीता ठाकुर ने सहयोग किया।
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केएनएच से सेवानिवृति गायनी विशेषज्ञ डॉ. कुमुद बाला, जनरस सर्जरी डॉ. एससी नेगी और एनेस्थीसिया डॉ. आईडी संतोषी ने इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया। 
Next
AU ऐप में पढ़ें