मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2500 पदों को भरने की मंजूरी दी। कैबिनेट ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की मंजूरी दी है। इनमें जेबीटी के 532, भाषा अध्यापकों 35, शास्त्रियों 133, टीजीटी (कला) 104, टीजीटी (नॉन मेडिकल) आठ और टीजीटी (मेडिकल) के सात पद शामिल हैं। सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।