फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहाब कमाल खान: संस्था को दान किए सामान्य इंसान जितने लंबे बाल, जानिए क्या है इसका उद्देश्य

Mon, 30 Aug 2021 11:44 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जहाब कमाल खान - फोटो : Zahab Kamal Khan/ Facebook
विज्ञापन
गिनीज बुक में तमाम तरह के रिकॉर्ड दर्ज हैं। हाल ही में अमेरिका की जहाब कमाल खान का भी नाम इसमें दर्ज किया गया है। नॉर्थ वर्जिनिया की रहने वाली 30 वर्षीय जहाब ने अपने 5'1 फिट लंबे बाल एक संस्था को डोनेट किए हैं। करीब 17 साल से अपने बालों को लंबा कर रही जहाब कमाल खान ने उन बच्चों को नाम पर बाल डोनेट किए हैं, जो कम उम्र में ही किसी बीमारी के चलते अपने बाल गवां चुके हैं। जहाब कहती हैं, बाल सिर की शान होते हैं। कुछ गंभीर बीमारियों के चलते मैंने कई बच्चों में बहुत कम उम्र में ही बाल चले जाने की समस्या देखी। मेरे इस डोनेशन का उद्देश्य बच्चों को आत्मबल देना है। जहाब कमाल खान के इस प्रयास को देखते हुए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पेशे से स्क्वैश खिलाड़ी जहाब खान ने यह डोनेशन 'चिल्ड्रेन्स विद हेयर लॉस' नाम की संस्था को किया है। यह संस्था चिकित्सकीय समस्याओं के कारण जिन बच्चों के बाल कम उम्र में ही चले गए हैं उनका इलाज और ट्रांस्प्लांटेशन करती है। जहाब खान कहती हैं, मैंने काफी समय से ऐसी चेरटी करने की विचार किया हुआ था। मेरे पिता ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। चैरिटी के बाद जबाह कहती हैं, मैं अपने छोटे बालों को देखकर काफी नर्वस भी हूं और उत्साहित भी, मैं अपने बालों को मिस कर रही हूं। पर इस बात की खुशी है कि यह किसी नेक काम आ सके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले इसी संस्था में साल 2019 में 24 घंटे में सबसे अधिक मात्रा में बाल डोनेट करने का रिकॉर्ड बना था। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर द्वारा 24 घंटे में सबसे अधिक बाल डोनेट करके यह रिकॉर्ड बनाया गया था। इस अभियान में करीब 65 लाख लोगों ने अपने बाल डोनेट किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें