फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girl Child Day 2022: 24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानिए इतिहास और उद्देश्य

Mon, 24 Jan 2022 12:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस - फोटो : amar ujala
भारत में हर साल 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश की बेटियों की आज लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है लेकिन एक दौर ऐसा था, जब लोग बेटियों को कोख में ही मार दिया करते हैं। बेटियों का जन्म हो भी गया तो बाल विवाह की आग में धकेल देते थे। बेटियों और बेटों में भेदभाव, उनके साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ देश की आजादी के बाद से ही भारत सरकार प्रयासरत हो गई थी। बेटियों को देश की प्रथम पायदान पर लाने के लिए कई योजनाएं और कानून लागू किए गए। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले इस खास दिन को 24 जनवरी को मनाने की भी खास वजह है। यह वजह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। चलिए जानते हैं कब और क्यों हुई राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत? 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है बालिका दिवस? राष्ट्रीय बालिका दिवस का इंदिरा गांधी से क्या है नाता?
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय बालिका दिवस कब है?

हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2009 से हुई। महिला बाल विकास मंत्रालय ने पहली बार साल 24 जनवरी 2009 को देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस - फोटो : amar ujala
24 जनवरी को क्यों होता है बालिका दिवस?

हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस के तौर पर मनाने की एक खास वजह है। यह वजह इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। भारत के इतिहास और महिलाओं के सशक्तिकरण में 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण है।

4 of 5
देश की कारोबारी महिलाएं - फोटो : Istock
बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य?

यह दिन मनाने की वजह देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। समाज में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में देश की बेटियों के साथ ही सभी लोगों को जागरूक करना है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने अपने प्रदेश में जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस - फोटो : thebetterindia.com
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम

हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग होती है। बालिका दिवस साल 2021 की थीम 'डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी' थी। साल 2020 में बालिका दिवस की थीम 'मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य' थी। साल 2022 बालिका दिवस की थीम की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें