उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मायावती हैं। एक ऐसी महिला जिसका यूपी की राजनीति में दमखम कांग्रेस और भाजपा जैसी पुरानी और बड़ी पार्टियों जैसा ही है। बड़े दलों में कई दिग्गज नेता होते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी का नाम आते ही सबसे पहले एक नाम जेहन में आता है और वह मायावती। वह पार्टी की प्रमुख भी हैं, खुद में एक ब्रांड भी। भारतीय राजनीति में किसी महिला के लिए यह ओहदा पाना आसान बात नहीं होती। लंबे समय से राजनीति में रहने के बाद मायावती ने 'बहन जी' से पहचान बना ली है। वह बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। यूपी की राजनीति या जाति राजनीति का जिक्र जब भी होगा मायावती का नाम आता लाजमी है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में आने से पहले मायावती एक स्कूल में पढ़ाती थीं। एक शिक्षक कैसे राजनीति में आ गईं? कैसे मायावती के कंधों पर कांशीराम की राजनीतिक विरासत और पार्टी की जिम्मेदारी आ गई और कैसे टीचर दीदी बहन जी बन गईं? आज बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन है। मायावती के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में रोचक बातें।