International Girl Child Day 2023 आज के बच्चे और युवा आने वाले कल का भविष्य होते हैं। उनमें लिंग भेद करके देश के निर्माण, विकास को सीमित नहीं किया जा सकता है। बेटियां तो घर परिवार की नींव की तरह होती हैं, वह समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। जन्म से ही लड़की की कई भूमिकाएं बन जाती हैं। परिवार में बेटी, बहन, पत्नी और माँ तो घर की दहलीज पार करने पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू, ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन, पहलवान मेरी काम, उद्योगपति फाल्गुनी नायर जैसी भूमिका में नजर आ जाती हैं।
यानी बालिकाओं को मौका मिले तो वह हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देती हैं। हालांकि बहुत सी महिलाओं को आज भी अपने अधिकार पता नहीं। शिक्षा, करियर बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में हर साल 10 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की स्थिति को मजबूत बनाना है। इसके लिए बालिका दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा सके, उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकें।
आज बालिका दिवस के मौके पर कुछ प्रेरणादायक संदेश भेजकर दोस्तों और करीबियों को जागरूक कर सकते हैं, ताकि नारी सशक्तिकरण के इस अभियान में वह भी सहयोग दे सकें।