फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति मंधाना: महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज, जिसने राहुल द्रविड़ के बैट से लगाया था दोहरा शतक

Fri, 27 Oct 2023 01:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
स्मृति मंधाना - फोटो : Twitter
विश्व क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने पिछले एक दशक में अपनी विशेष जगह बनाई है। महिला क्रिकेट के प्रति लोगों की रुचि भी काफी बढ़ी है। यही वजह रही है लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुषों की ही तरह महिलाओं के वीपीएल (वुमेन्स प्रीमियर लीग) की शुरुआत की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों की जब भी चर्चा होगी उसमें स्मृति मंधाना के नाम को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अपनी ताबड़तोड़ खेल को लेकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली स्मृति के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं, वह भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष और महिला, दोनों टीमों को मिलाकर) की सबसे कम उम्र की कप्तान भी रही हैं।

स्मृति उन महिला खिलाड़ियों में से भी हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। इसकी भी कहानी काफी रोचक है।
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना - फोटो : Twitter
पिता और भाई खेलते रहें हैं क्रिकेट

18 जुलाई, 1996 को मुंबई में जन्मीं स्मृति का क्रिकेट से पारिवारिक संबंध रहा है। उनके पिता और भाई दोनों क्रिकेट खेलते रहे हैं। पिता श्रीनिवास पेशे से केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर थे हालांकि वह जिला स्तर पर क्रिकेट खेले हैं। वहीं भाई श्रवण महाराष्ट्र अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पिता और भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए स्मृति ने भी खेल को लेकर मेहनत शुरू की और उन्हें इसमें सफलता भी मिली। 
विज्ञापन

3 of 4
स्मृति मंधाना की बैटिंग - फोटो : Twitter
16 साल की उम्र में बनीं टीम इंडिया का हिस्सा

नौ साल की उम्र में स्मृति ने अंडर-15 महाराष्ट्र की ओर से खेलना शुरू किया और 11 साल में अंडर-19 स्टेट टीम में शामिल हो गईं। आखिर में वह समय भी आया जह उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। साल था 2013, स्मृति ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, उस समय वह सिर्फ 16 साल की थीं। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ टीम में अपनी अलग पहचान बनाई। 
विज्ञापन

4 of 4
स्मृति मंधाना - फोटो : Pixabay
राहुल द्रविड़ के बल्ले से लगाया दोहरा शतक

इंटर-स्टेट अंडर-19 प्रतियोगिता के दौरान स्मृति ने गुजरात की टीम के खिलाफ सिर्फ 150 गेंदों में नाबाद 224 रनों की पारी खेली। वनडे मैचों में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। खास बात ये भी है कि जिस बल्ले से उन्होंने ये पारी खेली थी वह उन्हें राहुल द्रविण ने गिफ्ट किया था। वीपीएल में वह फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें