शिवांगी सिंह स्पोर्ट्स मे अच्छी थीं। उन्होंने जैकलिन थ्रो में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीता था। शिवांगी सिंह के नाना वीएन सिंह सेना में कर्नल थे। ऐसे में शिवांगी को देश की सेना के प्रति लगाव हमेशा से रहा। बचपन में एक बार शिवांगी के नाना उन्हें एयरफोर्स का म्यूजियम दिखाने ले गए। जब शिवांगी ने वायुसेना के विमान और सैनिकों की यूनिफार्म देखी तो काफी उत्साहित हुई और एयरफोर्स ज्वाइन करने की ठान ली।
शिवांगी सिंह का करियर और उपलब्धि
एमएससी पास करने के बाद साल 2015 में शिवांगी सिंह ने वायुसेना की परीक्षा पास की और डेढ़ साल की ट्रेनिंग की। साल 2017 में उन्हें देश की पांच महिला फाइटर पायलटों की टीम में लिया गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी मिग 21 की फाइटर पायलट बन गईं। साल 2013 में शिवांगी सिंह ने दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। राजस्थान से पाकिस्तान सीमा पर लगे एयरबेस पर शिवांगी की तैनाती हुई। इसके अलावा शिवांगी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ काम किया। अब उन्हे राफेल उड़ाने का मौका मिला है।