फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshyaraj Singh: लक्ष्यराज सिंह बैठे गद्दी पर, एकलिंगनाथजी के किए दर्शन, हरित राज कुलगुरु के सामने हुए दंडवत

Wed, 02 Apr 2025 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Laxyaraj Singh: मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद बुधवार को उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पूरे विधि-विधान के साथ कुलगुरुओं ने गद्दी पर बैठाया। सिटी पैलेस में ही मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच यह रस्म सुबह शुरू हुई। इस आयोजन में कुलगुरु समेत कई संत-महात्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
77वें महाराज बने लक्ष्यराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर के राजमहल में बुधवार को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव संपन्न हुआ। समारोह में उनके कुलगुरु गोस्वामी वागीश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका तिलक कर गद्दी पर विराजमान कराया।

विज्ञापन

2 of 5
कुलगुरु से आशीर्वाद लेते हुए लक्ष्यराज सिंह के बेटे - फोटो : अमर उजाला
समारोह की शुरुआत रॉय आंगन में हुई, जहां हवन-यज्ञ संपन्न किया गया। इससे पहले लक्ष्यराज सिंह के पुत्र हरित राज सिंह ने कुलगुरु को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। जैसे ही लक्ष्यराज सिंह आंगन में आए, उन्होंने भी कुलगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना और यज्ञ हवन के बाद पूर्णाहुति और स्वस्ति वाचन किया गया, जिसमें विद्वान पंडितों ने उन्हें मंगलकामनाएं दीं। गद्दी उत्सव के उपरांत लक्ष्यराज सिंह ने स्वयं अपने हाथों से पंडितों को भोजन परोसा, जो मेवाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: चिकित्सकीय लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; जानें
विज्ञापन

3 of 5
अश्व पूजन - फोटो : अमर उजाला
इसके पश्चात दोपहर 3:15 बजे अश्व पूजन हुआ, जो राजघराने की वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। राजमहल के शंभू निवास मे अश्व पूजन के बाद लक्ष्यराज सिंह एकलिंग जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ, जहां 4.30 बजे उन्होंने एकलिंग जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह गद्दी उत्सव मेवाड़ राजघराने की परंपराओं का जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें श्रद्धा, सम्मान और गौरव की झलक देखने को मिली।



यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की स्थिति में 48 घंटे बाद भी सुधार नहीं, 'दवा के साथ दुआ की जरूरत'

4 of 5
पूजा पाठ करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विभिन्न धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जो इस प्रकार हैं।
  • हाथीपोल दरवाजा पूजन- 7:00 बजे शाम
  • रंग पलटाई- 8:15 बजे रात
  • जगदीश मंदिर दर्शन- 9:00 बजे रात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलगुरु से लक्ष्यराज आशीर्वाद लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का उदयपुर सिटी पैलेस में राज्याभिषेक हुआ। राज्याभिषेक के बाद लक्ष्यराज सिंह आज से मेवाड़ के 77वें महाराज के रूप में जाने जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें