फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने सीएम गहलोत से मांगी सुरक्षा, कहा- पिता के हत्यारों को फांसी होनी ही चाहिए 

Thu, 30 Jun 2022 03:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैयालाल के बेटे ने सीएम गहलोत से मांगी सुरक्षा 
विज्ञापन
1 of 4
मृतक कन्हैयालाल का बेटा यश। - फोटो : ani
उदयपुर में आतंकियों द्वारा मारे गए कन्हैयालाल के परिजनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। इसके बाद कन्हैयालाल के बेटे यश ने कहा, मेरी मुख्यमंत्री गहलोत से बात हुई है। उन्होंने हमसे आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है। जिन लोगों ने मेरे पिता के साथ ऐसा किया उनको फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए। यही हमारी मांग है।
विज्ञापन

2 of 4
सीएम गहलोत ने परिवार को 51 लाख का चेक सौंपा। - फोटो : ani
बतादें कि सीएम अशोक गहलोत आज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मृतक कन्हैयालाल के घर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया। साथ ही परिवार को 51 लाख का चेक भी सौंपा। इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनआईए एक महीने के अंदर इस केस में जल्दी सजा दिला दे। कन्हैया को सुरक्षा दी गई या नहीं, क्या कमी रही, सभी चीजें जांच में सामने आ जाएगी। हमें एनआईए की जांच पर भरोसा करना चाहिए। जांच निष्पक्ष होगी। हम पूरा सहयोग करेंगे।  
विज्ञापन

3 of 4
मृतक की पत्नी ने भी की थी फांसी की मांग। - फोटो : ani
इससे पहले बुधवार को यह ने कहा था, जिन लोगों ने मेरे पिता की हत्या की है उनका एनकाउंटर कर दिया जाए या उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। ऐसे लोगों में डर पैदा करने की जरूरत है। वहीं मृतक कन्हैलाल की पत्नी ने कहा था कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हम उनके लिए मौत की सजा की मांग करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हमले के दौरान आतंकियों का नाप ले रहे थे कन्हैलाल। - फोटो : ani
गला रेत कर दी गई थी हत्या 
दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें