बाघों की आबादी के लिहाज से राजस्थान की सबसे बड़ी टाइगर सेंचुरी में बाघों का रवैया इस समय बेहद ही खूंखार बना हुआ है। बाघों चिढ़ चिढ़े और आक्रामक स्वभाव के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। आज रविवार को एक बार फिर टाइगर रिजर्व से ऐसी ही दुखद खबर सामने आई। इस बार खूंखार बाघ ने रेंज ऑफिसर पर ही हमला कर उनकी जान ले ली। बाघ ऑफिसर को जंगल में खींच ले गया। बीते बुधवार को भी रणथंभौर में युवा बाघ के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। एक महीने ये दूसरी घटना है, जब बाघ ने दो लोगों की जान ले ली। बाघ की दहशत से वनकर्मी ही नहीं आसपास के इलाकाई लोग भी खौफजदा हैं। कुछ दिन पहले भी पेरीफेरी इलाके बाघ की चहलकदमी ने लोगों को परेशान कर दिया था। बाघ का मूवमेंट करीब एक घंटे तक इसी क्षेत्र में बना रहा।