जरूरत पड़ने पर लाइट की ऐसी व्यवस्था करें कि रोशनी बाहर न जाए
- फोटो : AI Image- Freepik
प्रतिष्ठान सात बजे से पहले बंद करें
बाजार, होटल, मॉल, मैरिज पैलेस, कॉम्प्लेक्स आदि को शाम सात बजे तक बंद कर सभी नागरिकों को अपने घरों में सुरक्षित पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रतिष्ठानों के मालिक यह सुनिश्चित करें कि बाहरी लाइट, सीसीटीवी कैमरों की लाइट आदि भी बंद की जाए। अगर ब्लैकआउट सायरन बजता है, तो गति कर रहे वाहन या व्यक्ति भी तुरंत जहां हैं, वहीं रुक जाएं और वाहनों की हेडलाइट तुरंत बंद कर दें।