कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी निजी यात्रा पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में हैं। यहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की स्वछंद अठखेलियों का आनंद लिया। टाइगर सफारी के दौरान बाघ और बाघिनों ने भी उन पर खासी मेहरबानी दिखाई, जिससे उन्हें तीनों राउंड्स में शानदार साइटिंग का अवसर मिला। गुरुवार को सुबह और शाम तथा शुक्रवार सुबह की सफारी के दौरान उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में बाघों और उनके शावकों के दर्शन हुए।