अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराज हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।
- फोटो : @VasundharaBJP
क्या जनता को प्यास नहीं लगती?
अपने पहले ट्वीट में राजे ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि क्या प्यास सिर्फ अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है और अफसर तृप्त हैं। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफसर सो रहे हैं और लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। रायपुर कस्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की शिकायत पर जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।
