रक्षाबंधन भाई-बहनों का एक खास त्योहार है। हर साल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को रखी बांधती हैं, लेकिन पुष्कर में एक भाई को राखी बांधने के लिए हर साल एक बहन विदेश से आती है। वह फिलहाल अमेरिका में रह रही है और इटली की रहने वाली है। पिछले 20 साल वह अपने मुंह बोले भाई को राखी बांधने के लिए आ रही है। हांलाकि, कोरोना काल के दो साल में वह ऐसा नहीं कर सकी थी।