अभी ऐसा ही रहेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
25 मार्च की शाम के बाद बारिश ओलावृष्टि में कमी आएगी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र और नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा , जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में मेघगर्जन, आंधी, बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि के रूप में देखने को मिल रहा है। 25 मार्च के शाम के बाद राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।