फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: माउंट आबू में सात इंच बारिश, 21 से राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून

Fri, 19 Aug 2022 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: पिछले 24 घंटे में बाड़मेर, सिरोही और जालोर इलाके में बारिश हुई है। सिरोही के माउंट आबू में सात इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, बाड़मेर और जालोर के इलाकों में दो से चार इंच बरसात हुई है।
विज्ञापन
1 of 3
सिरोही में सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौरा हल्का पड़ गया है। बाड़मेर, सिरोही और जालोर इलाके में पिछले 24 घंटे में तेज बरसात दर्ज की गई है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इससे तापमान में दो से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। वहीं,  21 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश का दौरा शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 3
माउंट आबू की नक्की लेक ओवरफ्लो हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
इधर, पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर, सिरोही और जालोर इलाके में बारिश का दौर जारी रहा। सिरोही के माउंट आबू में 170 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर और जालोर के इलाकों में दो से चार इंच बरसात हुई है। तेज बारिश के कारण सिरोही के पिंडवाड़ा में वेस्ट बनास पर बना बांध का ओवरफ्लो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज शुक्रवार और शनिवार तक मानसूनी गतिविधियों में कमी होगी। 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है। इसके असर से 21 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो सकता है। बता दें कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 528.57 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा हर साल 542.75 एमएम है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में बरसात का यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें