फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: लोकगीत और संगीत से सजा हवामहल नाइट फेस्टिवल, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया जयपुरवासियों का उत्साहवर्धन

Mon, 16 Jan 2023 08:38 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पर्यटन विभाग की ओर से हवामहल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों सहित विदेशी सैलानी लोक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाते रहे।
विज्ञापन
1 of 4
हवामहल फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital
पर्यटन विभाग की ओर से रविवार शाम हवा महल नाइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए हवामहल उत्सव का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल का उद्देश्य देशी-विदेशी सैलानियों सहित जयपुर वासियों में विरासत के प्रति चेतना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस दौरान शहरवासियों के बीच जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे तो जनता उत्साहित हो गई। मुख्यमंत्री ने भी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
हवामहल फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital
रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रहे रास्ते
हवामहल फेस्टिवल के दौरान लोक गीत, संगीत खानपान और मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहे। पर्यटकों ने भी इनका खूब मजा लिया। रात 8:30 बजे से रात 12:00 बजे तक चले इस फेस्टिवल के जरिए नाइट टूरिज्म का विशेष आकर्षण देखने को मिला। बड़ी चौपड़ से लेकर जलेब चौक और ख्वासजी के रास्ते तक का क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रहा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आरटीडीसी के चैयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 4
हवामहल फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital
सैलानियों ने जमकर की खरीदारी   
गौरतलब है कि हवामहल बाजार के नाम से पहचाने जाने वाले क्षेत्र में जयपुर का सबसे दर्शनीय पर्यटन स्थल हवामहल तो मौजूद है ही और सवाई मानसिंह टाउन हॉल ( पुरानी विधानसभा), अयोध्या पोल ( जलेब चौक प्रवेश द्वार) क्षेत्र के मंदिर और हवेलियां जयपुर के इस बाजार को हेरिटेज वॉक वे कॉरिडोर का दर्जा देते हैं। इस हेरिटेज बाजार में खानपान के साथ सैलानियों ने जमकर खरीदारी भी की। हवा महल फेस्टिवल के दौरान शहरवासियों सहित विदेशी सैलानी लोक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाते रहे।
विज्ञापन

4 of 4
हवामहल फेस्टिवल - फोटो : Amar Ujala Digital
मुख्यमंत्री ने सुना नगाड़ा वादन
सीएम गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, आरटीडीसी चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बड़ी चौपड़ पहुंचने के साथ ही जयपुर ब्रास बैंड ने परंपरागत धुनों के साथ सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने हवामहल पर नगाड़ा वादन सुना और आयोजन को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा की इस तरह के आयोजनों से शहरवासियों में अपने हेरिटेज के प्रति जागरूकता पैदा होती है और अपने पर्यटन स्थलों के संरक्षण के प्रति उनमें गर्व और जिम्मेदारी का अहसास जागता है। वहीं, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी चौपड़ से लेकर अयोध्या पोल ( जलेब चौक) तक फेस्टिवल का अवलोकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें