फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर-घर से उड़ीं पतंगें, परकोटे में दिन भर रहा वो काटा और वो मारा का शोर, आसमान में दिखे आतिशी नजारे

Sat, 14 Jan 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मकर संक्रांति के त्योहार पर गुलाबी नगरी जयपुर का आसमान दिनभर रंग बिरंगी पतंगों से अटा नजर आया। दिनभर पेंच लड़ाने के बाद शाम को लोगों ने आसमान में आतिशबाजी की और विश लैम्प-लालटेन छोड़े।
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में दिखा जगमग नजारा। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के परकोटे में खासतौर पर बच्चे- युवा सभी पतंगबाजी का लुत्फ लेते छतों पर चढ़े नजर आए। मकर संक्रांति पर  पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर हवा रही। आसमान में पतंगें ही पतंगें नजर आईं। चारों ओर पतंगों का उल्लास छाया रहा।
वो काटा, वो मारा और वो कटवाया का शोर सुनाई दिया। युवाओं ने मकान की छतों पर ही डीजे और म्यूजिक सिस्टम लगा कर पतंगबाजी के साथ नाच-गाने का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

2 of 5
दिनभर आसपास में उड़ती रहीं पतंगें। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर शहर में छतों पर पतंगबाजी, म्यूजिक और खाना हुआ
जयपुर शहर में इस बार पतंगबाजी रवियोग, द्विपुष्कर योग सहित अन्य योग संयोगों में हुई। दिनभर चरखियां घूमती रहीं और आड़ी-तिरछी डोर से आसमान में पेंच लड़ते रहे। छतों पर ही नाश्ता और खाना भी लोग खाते नज़र आए।  तिल के लड्डू, फीणी, रेवड़ियां, गजक, दाल की पकौड़ियां और अलग अलग पकवान घर के सदस्यों के साथ मेहमानों को परोसे गए। सरकार की गाइडलाइंस की आंशिक पालना हुई। सुबह 6 से  8 बजे तक पतंगबाजी नहीं हुई। लेकिन शाम 5 से 7 बजे तक के बीच जमकर पतंगें उड़ीं। जबकि गृह विभाग ने इस पर रोक लगाई थी। हालांकि, इस बार प्लास्टिक, सिथेंटिक, लोहा और मेटल के मांझे से पतंगबाजी नहीं की गई।  
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने उड़ाई पतंग। - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने परकोटे के किशनपोल बाजार में उड़ाई पतंग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां भी परकोटे में पतंग उड़ाने पहुंचे। उन्होंने जयपुर में किशनपोल बाजार में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. मोहन दास अग्रवाल के निवास पर पार्टी नेता राजू मंगोड़ीवाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति त्योहार मनाया। उन्होंने सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

4 of 5
पंक्षियों का किया गया इलाज। - फोटो : अमर उजाला
घायल पक्षियों के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप
जयपुर के राजा पार्क राम गली नंबर 8 और मालवीय नगर में मकर संक्रांति पर घायल पक्षियों के इलाज के लिए बर्ड मेडिकल कैंप लगाए गए।  जिस में आए हुए घायल पक्षियों का उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमकर हुई आति - फोटो : अमर उजाला
शाम को आसमान में दिखे विश लैम्प और आतिशी नजारे
दिनभर पतंगबाजी के बाद सर्द अंधेरी शाम को आसमान में आतिशी नजारे दिखाई देने लगे। जगह-जगह रंग बिरंगी आतिशबाजी और रॉकेट से जयपुर का आसमान नहाने लगा। लोग घर-घर की छतों से विश लैंप जलाकर लालटेन आसमान में छोड़ते दिखे। आसमान में जलते- उड़ते लालटेनों का नजारा बेहद रोमांचित करने वाला रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें