फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों का फूलों की बरसात कर किया स्वागत, पानी और फल भी दिए, देखें तस्वीरें

Sun, 31 Jul 2022 08:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों का फूलों की बरसात कर किया स्वागत, पानी और फल भी दिए, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 4
मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों का सम्मान किया। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जयपुर में रविवार को गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीरें जगह-जगह देखने को मिली। यह तस्वीरें जयपुर ही नहीं पूरे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कांबड़ियों पर की फूलों की बरसात। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सावन के महीने में हजारों शिव भक्त कांवड़ लेकर जा रहे हैं। गलता तीर्थ से जल भरकर शिव मंदिरों में चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ हर दिन हो रही है। इन  शिव भक्तों का रविवार को जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सम्मान किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
कांबड़ियों को फल और पानी भी दिया। - फोटो : अमर उजाला
यह सम्मान सिर्फ एक दो जगह ही नहीं, बल्कि जिले के कई इलाकें में देखने को मिला है। गंगा पोल गेट, पठानों के चौक, रामगंज चौपड़, बड़ी रहमानिया, छोटी रहमानिया मस्जिद के सामने, सूरजपोल बाजार सहित अनेक स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की बरसात की। साथ ही उन्हें खाने के लिए केले और पीने के लिए पानी भी दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शहर में निकाली जा रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चारदीवारी में निकाली गईं कांवड़ यात्रा को लेकर समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही। वहीं, जिला उत्तर के पुलिस उपायुक्त परिस देशमुख सहित अन्य अधिकारी बाजारों में गस्त करते हुए भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें