फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांगों में शहीद हुए जवानों की पार्थिव देह आज रात पहुंची गांव, कल अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

Sun, 31 Jul 2022 06:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांगों में शहीद हुए जवानों की पार्थिव देह आज रात पहुंची गांव, कल अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली में जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
कांगों के हिंसक प्रदर्शन में शहीद हुए राजस्थान के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली पहुंचे। बीएसएफ जवान सांवलाराम विश्नोई और शिशुपाल सिंह  बाड़मेर व सीकर जिले के रहने वाले थे। उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से उनके गृह जिले के लिए रवाना कर दिया गया है। सोमवार को दोनों शहीद जवानों का राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
शहीद जवानों का पार्थिव शरीर रविवार सुबह कांगाे से दिल्ली पहुंचा था। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 26 जुलाई को कांगो में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान हिंसक भीड़ ने मोरक्को कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में बाड़मेर के रहने वाले हेड कांस्टेबल सांवलाराम विश्नोई (45) और सीकर निवासी हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह (45) शहीद हो गए थे। रविवार को उनके शव दिल्ली लाए गए। वहां से  सांवलाराम विश्नोई का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से जोधपुर भेजा गया। जहां से उसे सड़क मार्ग से बाड़मेर के लिए रवाना किया गया। वहीं शिशुपाल सिंह की पार्थिव देह को दोपहर सड़क मार्ग से सीकर के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
बीएसएफ जवान सांवलाराम विश्नोई और शिशुपाल सिंह बाड़मेर व सीकर जिले के रहने वाले थे। - फोटो : सोशल मीडिया
शहीद हेड कांस्टेबल सांवलाराम विश्नोई को एक अगस्त सुबह आठ बजे सीमा सुरक्षा बल कैंप नेहरू नगर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनका पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बांड लाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद सांवलाराम 25 जनवरी 1999 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन कांगो के लिए चुना गया। दो मई 2022 से वह कांगो में तैनात थे। वहीं, शहीद शिशुपाल सिंह का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सीकर लाया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे तिरंगा यात्रा निकालकर उनके पार्थिव देह को लक्ष्मणगढ़ इलाके के बगड़ियों का बास ले जाया जाएगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिया कंधा। - फोटो : सोशल मीडिया
शहीद जवानों की पार्थिव देह रविवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी पार्थिव देह को कंधा देकर जन्मभूमि के लिए रवाना भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा, विश्व शांति के लिए हिंदुस्तान और राजस्थान ने भारत माता के दो सच्चे और बहादुर सपूतों को खो दिया है। आज इन वीरों की पार्थिव देह को इनकी जन्मभूमि रवाना करना मेरे लिए काफी मर्माहत करने वाला पल है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीदों के परिजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। जय हिंद! जय हिंद की सेना!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें