विधायक सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गौतम द्वारा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर शुभारम्भ की घोषणा की गई। खिलाड़ी छात्रा दीपिका ग्वाला द्वारा सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, चरी नृत्य, स्टेट गाने की थीम पर सामुहिक नृत्य आदि की मनभावन प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रतिभागी खिलाड़ी छात्राओं ने अपने अपने जिलों का ध्वज लेकर मार्चपास्ट किया व सलामी दी।
समारोह के प्रारम्भ में संयोजिका एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमन पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में निदेशालय पर्यवेक्षक राधेश्याम कुमावत, तकनीकी सलाहकार सुरेन्द्र चौधरी, रमेश चंद वर्मा, एसडीएमसी सदस्य गीता शर्मा व पूनम कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर तकनीकी सलाहकार रमेश वर्मा, सुरेन्द्र सिंह व जोरावर सिंह गौड़ द्वारा खेल के नियमों की जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में जिला खेल प्रकोष्ठ अधिकारी महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, मानसिंह मीणा, बिरदी चंद सैनी, कैलाश जैन आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन बिहारीदान चारण व हरिनारायण बीदा द्वारा किया गया।