जैसलमेर बस हादसे में हुई पहली एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
35% तक झुलसे थे महिपाल सिंह, इलाज के दौरान तोड़ा दम
महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि महिपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। उनका शरीर 35% तक जल चुका था, साथ ही उनकी श्वास नली में धुआं भर जाने से सांस लेने में दिक्कत थी। लगातार उपचार के बावजूद शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। महिपाल सिंह रामदेवरा के पास एका गांव के रहने वाले थे। वे एयरफोर्स का एग्जाम देने जैसलमेर गए थे और 14 अक्तूबर को हादसे का शिकार बनी बस में सवार थे।