फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर के 'डांसिंग डॉक्टर' के सामने रणवीर सिंह और रितिक भी फेल, मरीजों को देते हैं डांस करने की सलाह

Sun, 05 Jun 2022 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के 71 साल के शिशु रोग विशेषज्ञ का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। डायबिटीज, बायपास सर्जरी और अस्थमा के बाद भी उनका डांस करने का जज्बा काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
1 of 6
जोधपुर डांसिंग डॉक्टर - फोटो : Social Media
संगीत अपने आप में थेरेपी है। इसे सुनने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही संगीत पर थिरकने का शौक हो तो क्या कहना। आपको 'डांसिंग अंकल' तो याद होंगे, जिन्होंने गोविंदा वाले स्टेप्स कर सबको अपना दिवाना बना लिया था। ऐसे ही जोधपुर के एक 71 साल के डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने शौक से उम्र को मात दे दी है। 'डांसिंग डॉक्टर' के नाम से मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज धारीवाल का डांस वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके इलाज के अलग तरीके की हर जगह चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
शादी समारोह में डांस करते डॉक्टर राज - फोटो : Amar Ujala Digital
मरीजों को देते हैं रोजाना डांस करने की सलाह
डॉ. राज धारीवाल हर मरीज को दवा के साथ ही रोजाना डांस करने की भी सलाह देते हैं। इसके साथ ही वे क्लीनिक में बच्चों को डांस स्टेप्स सिखाकर डांस करने के लिए मोटिवेट भी करते हैं। घर की शादी में डॉक्टर राज अपने डांस से रंग जमा देते हैं। हाल ही में एक फंक्शन में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के गाने 'आई एम ए डिस्को डांसर' पर डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। राज धारीवाल की एनर्जी के सामने रणवीर सिंह और रितिक रौशन भी फेल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मरीज को डांस सिखाते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital
बायपास सर्जरी हो चुकी पर डांस छोड़ा नहीं
71 साल के इस डॉक्टर की बायपास सर्जरी हो चुकी है। वे डायबिटीज और अस्थमा से भी लड़ रहे हैं लेकिन डांस के प्रति उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। डॉक्टर राज  का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डांस करने से बढ़िया कोई योग और उपचार नहीं है। आप जितना ज्यादा डांस करेंगे, उतना फिट और खुश रहेंगे। इसीलिए वे मरीजों को डांस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह भी देते हैं। 

4 of 6
डाक्टर का डांस वीडियो हो रहा वायरल - फोटो : Amar Ujala Digital
पूरा परिवार डांस का शौकीन
डॉक्टर धारीवाल अकेले नहीं है, जिन्हें डांस का शौक है। उनका पूरा परिवार को डांस करने का शौक है। धारीवाल के तीन बेटे हैं और तीनों आईआईटीयन हैं। इसके लिए उनके परिवार का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं उनकी पुत्रवधू भी डांस की दीवानी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों के फेवरेट डॉक्टर हैं राज - फोटो : Social Media
पत्नी के साथ करते हैं डांस
इस डांसिंग डॉक्टर ने दिसंबर 2019 में भी एक रिश्तेदार की शादी में शानदार डांस कर सबको हैरान कर दिया था। धारीलवाल की पत्नी सुषमा धारीवाल भी डॉक्टर हैं। शादियों में डांसिंग डॉक्टर अपने पत्नी के साथ ठुमके लगा समां बांध देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डांस करते राज धारीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
दस-दस घंटे देखते हैं मरीज
शौक के साथ डॉक्टर राज धारीवाल 71 साल की उम्र में भी प्रतिदिन दस-दस घंटे मरीजों को देखते हैं। बच्चों के तो वो फेवरेट डॉक्टर हैं। इलाज के साथ वो बच्चों को रोज डांस करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर का कहना है कि इससे शरीर मजबूत होगा और एक्टिव भी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें