गणना करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भंडार की गणना के दौरान मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, भैरूलाल सोनी, लेखाधिकारी राघव शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, संस्थापन अधिकारी लेहरीलाल गाडरी, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर, सम्पदा विभाग श्रवण शर्मा, राधेश्याम अहीर एवं कई बैंकों के कर्मचारी और मंदिर मंडल कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोने और चांदी के आभूषण भी निकले
भंडार और भेंट कक्ष में सोने एवं चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। मंदिर कार्यालय से 168 ग्राम 640 मिली ग्राम सोना तथा 80 किलो 657 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। वहीं, भंडार से 497 ग्राम सोना तथा 52 किलो 997 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।