जगदीप धनखड़ के भाई रणदीप धनखड़।
- फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति पद के लिए धनखड़ के नाम के ऐलान का असर चिड़ावा कस्बे के उनके पैतृक गांव किठाना में भी दिखा। गांव के लोगों ने उनके भतीजे महेंद्र धनखड़ को घर जाकर बधाई दी। खुशी के इस मौके पर लोगों ने मिठाई खिलाकर परिवार के सदस्यों का मुंह मीठा कराया। उनके भतीजे महेंद्र ने कहा कि उनका उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चयन होना झुंझुनूं ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने राजस्थान में सियासी समीकरण भी साधे हैं। उनकी जीत के बाद संसद में राजस्थान का कद और बढ़ेगा। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में राजस्थान के चार नेता शामिल है। इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी और भूपेंद्र यादव शामिल है। गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की लोकसभा चुनाव में करारी हार हुई थी।