फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया, उधारी के रुपये मांगे थे, स्कूल जाते समय लगाई आग, देखें वीडियो

Thu, 18 Aug 2022 10:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया, उधारी के रुपये मांगे थे, स्कूल जाते समय लगाई आग, देखें वीडियो
विज्ञापन
1 of 4
जयपुर के रायसर गांव की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, इससे पहले जयपुर में एक दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। दबंगों ने स्कूल जाते समय पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसी शिक्षिका की मंगलवार देर रात एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना दस अगस्त की है। जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।  

जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना जयपुर के रायसर गांव की है। 10 अगस्त सुबह आठ बजे रैगरों के मोहल्ले में रहने वाली शिक्षिका अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ वीणा मेमोरियल स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए अनीता पास ही में ही बने एक घर में घुस गई। उसके मदद के लिए डायल 100 को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद भी वहां पुलिस नहीं पहुंची।

इसके बाद मौका मिलते ही दबंगों ने पेट्रोल डालकर उसे शिक्षका को लगा दी।  आग की लपटों में घिरी अनीता मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसके पास नहीं आया। घटना की सूचना मिलने पर शिक्षिका का पति ताराचंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा और पत्नी को जमवारामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गया। जहां 70 फीसदी जल चुकी अनीता को प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
एसएमएस अस्पताल में भर्ती थी शिक्षिका। - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए जिंदा जलाया
मृतका शिक्षिका अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। कई दिन से वह आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग रही थी। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी शिक्षिका के साथ मारपीट और अभद्रता कर रहे थे। इसे लेकर अनीता ने 7 मई को रायसर थाने में केस भी दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार बदमाशों ने महिला को जिंदा जला दिया। 

— Rajesh Moga (@RajeshMogaLive) August 17, 2022 ">http://
विज्ञापन

3 of 4
मृतका के पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं
मृतका शिक्षिका के पति ताराचंद ने गांव के रामकरण, बाबूलाल, गोकुल, मूलचंद, सुरेश चंद, आनंदी, प्रहलाद रेगर, सुलोचना, सरस्वती और विमला पर उसकी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं ताराचंद का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मंगलवार देर रात शिक्षिका की मौत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।  
विज्ञापन

4 of 4
छात्र का अहमदाबाद में चल रहा था इलाज। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक की पिटाई से दलित बच्चे की हुई थी माैत 
बता दें कि इससे पहले जालोर के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव के नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई थी। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मासूम को गंभीर हालत में उदयुपर और अहमदाबाद में ले जाया गया। 24 दिन चले इलाज के बाद बीते शनिवार को अहमदाबाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें अब तक इस मामले में क्या हुआ? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें