फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांस्टेबल को कुचलने वाले वकील का सलमान खान के केस से है कनेक्शन, शहीद की साल भर पहले हुई थी शादी

Sun, 07 Aug 2022 11:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: कांस्टेबल को कुचलने वाले वकील का सलमान खान के केस से है कनेक्शन, जवान की साल भर पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
1 of 5
शहीद कांस्टेबल और आरोपी वकील महिपाल विश्नोई - फोटो : Social Media
जोधपुर के कुड़ी थाने क्षेत्र में नाके पर तैनात कांस्टेबल रमेश विश्रोई को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल का निधन हो गया। इस घटना से पुलिस महकमें शोक की लहर छा गई है। एम्स अस्पताल से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ कांस्टेबल के शव को विदा किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई - फोटो : Amar Ujala Digital
जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सहित कई अफसर एम्स अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे, जहां कांस्टेबल रमेश विश्रोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाए गए।
शेरगढ़ के केतु स्थित खेत नगर के रहने वाला कांस्टेबल 27 वर्षीय रमेश विश्नोई पुत्र मानाराम विश्रोई पुलिस में कांस्टेबल था। वह कुड़ी थाने में तैनात था। शुक्रवार की रात पौने बारह बजे के आसपास वह नाका नंबर तीन पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। इतने में नाका की तरफ आई एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई बाद में उस पर चढ़ते हुए कांस्टेबल रमेश विश्रोई को चपेट में लिया।

कार की गति इतनी तेज थी कि वह कांस्टेबल को उड़ाते हुए खंभे जा भिड़ी। कार और खंभे के बीच कांस्टेबल रमेश विश्रोई फंस गया। घायल कांस्टेबल को ड्यूटी पर तैनात जवान एम्स लेकर पहुंचे। सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मगर कांस्टेबल रमेश विश्रोई का निधन हो गया। इस बात की जानकारी पुलिस महकमें फैलने के साथ ही गमगीन माहौल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
कांस्टेबल के शव को अस्पताल से रवाना करते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala Digital
अधिवक्ता महिपाल विश्रोइ की थी कार
कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा के अनुसार कार चालक अधिवक्ता महिपाल विश्रोई था। आरोपी के नशे में होने से पुलिस ने इंकार किया है। वहीं आरोपी वकील ने सलमान खान के खिलाफ केस लड़ा था। 

4 of 5
कांस्टेबल को सलामी देते पुलिस जवान - फोटो : Amar Ujala Digital
साल भर पहले हुई थी शादी
कांस्टेबल रमेश विश्रोई की शादी सालभर पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी। वहीं कुछ दिनों पहले सालावास रोड पर ट्रेलर और पुलिस की गश्ती जीप के बीच भिड़ंत हुई थी। तब एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए थे। उपचार के बीच में बाद में कांस्टेबल का निधन हो गया था। अब रमेश विश्नोई के निधन से पुलिस महकमा गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांस्टेबल को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामने - फोटो : Amar Ujala Digital
पुलिस आयुक्त सहित कई अफसर एम्स पहुंचे
पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव, एडीसीपी हरफूलसिंह, एसीपी बोरानानाडा जेपी अटल, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान सहित कई अन्य अफसर वहां पहुंचे। कांस्टेबल रमेश के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शव को राजकीय सम्मान के साथ गांव के लिए विदा किया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें