फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सात साल बाद गंभीर नदी का पानी बोकोली हेड पहुंचा, खुशी के मारे महिलाओं ने गाया मंगल गीत, Photo

Wed, 14 Aug 2024 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan: सात साल बाद गंभीर नदी का पानी बोकोली हेड पहुंचा, खुशी के मारे महिलाओं ने गाया मंगल गीत, Photo
विज्ञापन
1 of 5
महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक ओर भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं तो दूसरी ओर पानी को लेकर के ग्रामीण खुशी जाहिर कर रहे हैं। लंबे समय के बाद पांचना बांध से छोड़ा गया गंभीर नदी में पानी जब बोकोली हेड पर पहुंचा है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन

2 of 5
खुशी के मारे नृत्य करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने विधायक की मौजूदगी में मंगल गीत गाने के साथ जमकर डांस किया। हालांकि, क्षेत्रीय विधायक ऋतु बनावत ने प्रशासन से लड़कर इस ओर पानी की निकासी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
विधायक और ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रूपवास बयाना विधानसभा क्षेत्र के गांव स्थित बोकोली हेड पर लगभग सात साल बाद गंभीर नदी का पानी पहुंचा है। इस क्षेत्र में भूमि का जलस्तर काफी नीचे चला गया था और खेती करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी आ रही थी, जिसके चलते पानी की आवश्यकता थी। 

4 of 5
पानी - फोटो : अमर उजाला
लेकिन इस बार मानसूनी बारिश के चलते पांचना बांध में पानी की अधिकता को देखते हुए गंभीर नदी में छोड़ा गया। जब यह पानी बुधवार के दिन बोकोली हेड पर पहुंचा तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब क्षेत्रीय विधायक ऋतु बनावत पानी का जायजा लेने पहुंची तो ग्रामीण महिलाओं ने उनकी उपस्थिति में पानी के स्वागत के लिए जमकर डांस करने के साथ मंगल गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी - फोटो : अमर उजाला
12 अगस्त के दिन जब गंभीर नदी का पानी सेवला बरेठा घर पहुंचा तो प्रशासन के द्वारा अजान बांध की ओर पानी की निकासी की जा रही थी। लेकिन क्षेत्रीय विधायक ऋतु बनाबत मौके पर पहुंची। प्रशासन की बात न मानकर अपने हाथों से बोकोली हेड के लिए पानी की निकासी के द्वार खोल दिए। हालांकि, इस दौरान विधायक पति ऋषि बंसल एवं एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा के बीच नोक झोंक देखी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें