फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ऑडी की रफ्तार ने हरियाणा के चार लोगों की ली जान, बाइक-स्कूटी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

Sun, 18 Sep 2022 07:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Rajasthan News: ऑडी की रफ्तार ने हरियाणा के चार लोगों की ली जान, बाइक-स्कूटी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
1 of 4
टक्कर के बाद स्कूटी हो गई चकनाचूर। - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में रविवार को तेज रफ्तार ऑडी का कहर देखने को मिला। डूमोली कलां के पास सिंघाना-नारनौल मार्ग पर ऑडी कार ने एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक हरियाणा के रहने वाले थे और यहां सिंघाना में रिश्तेदार के घर आए थे। हादसा इतना भयानक था कि ऑडी की टक्कर से बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की डरावनी तस्वीरें सामने आईं हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
हादसे में चार लाेगों की हुई माैत। - फोटो : अमर उजाला
बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया, दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि डूमोली और पचेरी कलां टोल के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि बाइक और स्कूटी में पीछे से एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नारनौल तहसील के मिर्जापुर बाछौद निवासी विनोद (55) पुत्र मालाराम जांगिड़, विमला (52) पत्नी विनोद स्कूटी पर चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
हादसे के बााद पलट गई कार। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उनके साथ तलोट निवासी सागरमल (50) पुत्र फूलचंद, उर्मिला (48) पत्नी सागरमल बाइक पर सिंघाना से नारनौल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डूमोली से आगे निकलते ही पीछे से ऑडी कार ने उनकी बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जबकि बाइक और स्कूटी दूर जा गिरी। हादसें में दोनों दो पहिया वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्कूटी और बाइक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में सामने आया, तलोट निवासी सागरमल बाछौद विनोद का बहनोई लगता है और दोनों परिवार रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर को वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गड्ढे से कार को क्रेन की मदद से निकलवाया और जब्त कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें