फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा नेता बोले- वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य, उनके विचारों पर नया भारत बन रहा

Sun, 18 Sep 2022 07:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: भाजपा नेता बोले- वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य, उनके विचारों पर नया भारत बन रहा
विज्ञापन
1 of 4
सेलुलर जेल। - फोटो : सोशल मीडिया
Rajasthan News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंडमान-निकोबार के प्रवास पर हैं। इस दौरान वह सेलुलर जेल भी पहुंचे। इसे लेकर उन्होंने कहा, हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य है। हे अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा आपके विचारों की भूमि पर नया भारत बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंडमान-निकोबार के प्रवास पर हैं। - फोटो : अमर उजाला
वीर सावरकर की कोठरी के लिए उन्होंने कहा, इसमें स्वतंत्रता संघर्ष के सच्चे महानायक वीर सावरकर को रखा गया था। हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और यह कोठरी देवालय तुल्य है। स्वतंत्रता के मूल्य का यहां आकर प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ। - फोटो : अमर उजाला
शेखावत ने विजिटर्स बुक में लिखा- स्वतंत्रता संग्राम के इस महातीर्थ का दर्शन अपने आप में व्यक्ति के लिए सौभाग्य के उदय का प्रमाण है। मेरे लिए तो यह अवसर और भी प्रेरक इसलिए है, जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृतकाल में प्रवेश कर गया हो, तब यहां आने का अवसर मिला, क्योंकि स्वतंत्रता की कीमत यहीं आकर प्रत्यक्ष रूप से अनुभव की जा सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
शेखावत ने विजिटर्स बुक में यह लिखा। - फोटो : अमर उजाला
यह दीवारें, यह लोहे के भारी दरवाजे, यह यातनाओं के सारे प्रमाण स्वातंत्र्य वीरों की अद्भुत संकल्प शक्ति और अमित प्रेरणा की आज भी गवाही देते प्रतीत होते हैं। इन सभी हुतात्माओं जिन्होंने पाषाण-दृढ़ता के साथ उन अत्याचारों को झेला, अपनी जवानी और जीवन को समर्पित किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक ही मार्ग है, वह है श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत, समृद्ध भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व गुरु भारत के निर्माण के लिए प्राण-प्रण और ऊर्जा का नियोजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें