फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anasagar Lake Overflow: अजमेर की आनासागर झील ओवरफ्लो, पानी आने से सड़कें बनी दरिया, देखें तस्वीरें

Mon, 26 Aug 2024 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर की आनासागर झील ओवरफ्लो, पानी आने से सड़कें बनी दरिया, 
विज्ञापन
1 of 3
इस तरह सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर जिले में हुई बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गई है। भारी बारिश के कारण अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई, जिसके चलते झील का पानी सड़कों पर आ गया। अजमेर शहर का पॉश इलाका माने जाने वाले वैशाली नगर की सड़कों पर दोनों ओर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

2 of 3
इस तरह सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
अजमेर स्मार्ट सिटी की इन तस्वीरों से प्रशासन के दावों की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद अजमेर शहर के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़के पानी भरने से दरिया जैसी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इस तरह सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
अजमेर को भले ही स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हो, लेकिन इन हालातों को देखकर शहर की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। वैशाली नगर में सड़कों के दोनों ओर भरे पानी में कई गाड़ियां बंद हो गईं। जिसके बाद लोग उन्हें धक्का देकर पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें