फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini: सुपर कार लैंबॉर्गिनी का 60वां बर्थ-डे सेलिब्रेशन जोधपुर में, तस्वीरों में करोड़ों की लग्जरी कारें

Fri, 06 Oct 2023 02:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Lamborghini: सुपर कार लैंबॉर्गिनी का 60वां बर्थ-डे सेलिब्रेशन जोधपुर में, तस्वीरों में करोड़ों की लग्जरी कारें
विज्ञापन
1 of 1
सुपर कार लैंबॉर्गिनी की तस्वीरें देखें। - फोटो : अमर उजाला
सुपर कार लैम्बॉर्गिनी का राजस्थान के जोधपुर में जमावड़ा लगा हुआ है। विश्व की सबसे खास और सुपर कार लैम्बॉर्गिनी की गाड़ियों का काफिला एक दिन पहले यहां मुंबई से यहां आया है। इन सभी कारों को कंटेनर से यहां पहुंचीं हैं। जोधपुर में ये कारों क्यों आईं हैं? आइए, अब ये जानते हैं।    



दरअसल, सुपर कार लैम्बॉर्गिनी अपना 60वां जन्मदिन मना रही है। दुनिया भर में इसे लेकर कार्यक्रम हो रहे हैं। देश में होने वाले कार्यक्रम के लिए राजस्थान को चुना गया है। प्रदेश के जोधपुर और जैसलमेर जिले में तीन दिन तक सुपर कार लैम्बॉर्गिनी अपना जन्मदिन मनाएगी। इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में इन लग्जरी कारों को रवाना करने के लिए फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। पूर्व नरेश गज सिंह ने फ्लैग दिखाकर इन कारों को रवाना किया। 



जैसलमेर और जोधपुर में इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपर कार लैम्बॉर्गिनी का बर्थ-डे इवेंट तीन दिन तक जोधपुर और जैसलमेर में होगा। गुरुवार रात में इवेंट के बाद शुक्रवार सुबह कारों का काफिला जैसलमेर रवाना हुआ। रैली के जरिए सभी कारें करीब 265 किलोमीटर की दूरी तय कर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंचेंगी। यहां कारों का फोटो शूट किया जाएगा। शनिवार को सुपर कार का ये काफिला तन्नोट माता मंदिर और बॉर्डर तक जाएगा। यहां बीएसएफ के साथ एक इवेंट होगा। 8 अक्टूबर को कारों का काफिला जोधपुर लौटेगा। इसके बाद कार के मालिक वापस लौटेंगे और कारों को कंटेनर के जरिए उनके मालिकों तक पहुंचाया जाएगा। 




विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें