छात्र को प्रोत्साहित करते हुए सीएम गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
सीएम गहलोत ने कहा, पीएम मोदी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का झगड़ा तो पुराना है। गहलोत बोले, मोदी और बड़ा एहसान कर रहे हैं हमारे ऊपर कि राजस्थान को पानी दिया। अरे आपने क्या पानी दिया? राजस्थान का जो हक था उसका पानी मिला। हमारा अधिकार पानी लेने का था, तो वह पानी दिया। गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ हमारे पानी के समझौते हैं। कई जगह हमें पानी मिल ही नहीं पा रहा, हमें तो उसकी चिंता है। मुझे याद है, जब नर्मदा का पानी राजस्थान में आया था तो उद्घाटन किया गया था। तब सांचौर में वसुंधरा राजे ने पानी आने के उपलक्ष्य में मीटिंग की थी और उसके एक किलोमीटर दूर ही गुजरात साइड में मोदी जी, जो उस वक्त मुख्यमंत्री थे, उन्होंने भी मीटिंग रखी।