फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल पर मौजूद थीं सिद्धू की पत्नी, लोगों ने कहा- हादसा होते ही निकल गईं

Fri, 19 Oct 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Amritsar rail accident - फोटो : ani
दशहरा पर पंजाब के अमृतसर में बड़ी रेल दुर्घटना से लोग हिल गए हैं। इस घटना में  58 लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद थी नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी...

विज्ञापन

2 of 6
Amritsar rail accident - फोटो : ani
मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया। ट्रेन जाने के बाद जब आंख खुली तो देखा किसी का हाथ इधर पड़ा था तो किसी का पैर।
 
विज्ञापन

3 of 6
Amritsar rail accident - फोटो : ani
बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू यहां से विधायक हैं। घटना के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू मंच पर मौजूद थी लेकिन घटना के बाद वह कार लेकर वहां से चली गईं। मदद की जरूरत के समय वह मौके से भाग गईं।

4 of 6
Amritsar rail accident - फोटो : ANI
ये सभी लोग अमृतसर के जौड़ा फाटक  के पास स्थित एक मैदान में दशहरा का उत्सव देख रहे थे। उत्सव देखते-देखते ये सभी लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। तभी अमृतसर- दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सौ से अधिक स्पीड में दो ट्रेने आ गई। हादसा अमृतसर के रेलवे फाटक नंबर 27c के पास हुआ। डीएमयू 74943 और हावड़ा एक्सप्रेस एक साथ विपरीत दिशा में गई।
विज्ञापन

5 of 6
train hadsa - फोटो : SELF
पटाखों का शोर इतना था कि लोगों को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और ये बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं राहत एंव बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। दशहरा का आयोजन करने वाली कमेटी की सबसे बड़ी लापरवाही है। कार्यक्रम में नवजोत कौर सिद्धू मुख्य अतिथि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amritsar rail accident - फोटो : ani
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें