फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 KM तक मची तबाही: अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, धुंध के कारण भिड़ीं 40 गाड़ियां; दो की मौत और 16 घायल

Mon, 13 Nov 2023 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)

सार

सुबह करीब नौ बजे घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस कारण लुधियाना के खन्ना में एसएसपी दफ्तर से लेकर 13 किलोमीटर एरिया में कई जगह गाड़ियां भिड़ गईं। 
विज्ञापन
1 of 4
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे भिड़ीं 40 गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में धुंध के कारण सोमवार सुबह करीब नौ बजे खन्ना में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब 13 किलोमीटर के क्षेत्र में 40 से अधिक गाड़ियां टकरा गईं। यह हादसे अलग-अलग जगह पर हुए। इन हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक हादसे में श्याम सुंदर (35) निवासी अमृतसर की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक महिला की जान चली गई। 
विज्ञापन

2 of 4
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे भिड़ीं 40 गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। खन्ना के एसएमओ मनजिंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे भिड़ीं 40 गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब नौ बजे घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस कारण लुधियाना के खन्ना में एसएसपी दफ्तर से लेकर 13 किलोमीटर एरिया में कई जगह गाड़ियां भिड़ गईं। एसएसपी दफ्तर के पास ज्यादा गाड़ियां भिड़ीं। इनमें बसों से लेकर ट्रक और कारें शामिल हैं। बसों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। ग्रीनलैंड होटल के पास एक युवक की मौत हो गई। डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि जहां पर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, वहां का मुआयना किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे भिड़ीं 40 गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सीएम ने जारी की एडवाइजरी
दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने, एक तरफ जहां प्रशासन को घायलों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए हैं, वहीं आम लोगों से अपील की है कि वह आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली धुंध को ध्यान में रखते हुए सावधानी से और धीरे गाड़ी चलाएं। उन्होंने समराला घटना को लेकर कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें