फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी खुशी: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को मिला खेल रत्न पुरस्कार, बेटी के जन्म की खुशी हुई दोगुनी

Sat, 13 Nov 2021 08:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने पिता। - फोटो : twitter @manpreetpawar07
टोक्यो ओलिंपिक में 41 साल बाद इतिहास रचने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को तीन दिन के अंतराल में दोहरी खुशी मिली है। जहां राष्ट्रपति ने उनको देश के खेल रत्न अवार्ड से नवाजा वहीं दो दिन पहले उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शनिवार दोपहर बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड प्रदान किया। मनप्रीत सिंह का चयन अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुआ था लेकिन बाद में उन्हें खेल के सर्वोच्च सम्मान खेल रत्न के लिए चुन लिया गया। वहीं बेटी के जन्म की बात खुद मनप्रीत ने अपने टि्वटर अकाउंट से सबके साथ साझा की।
विज्ञापन

2 of 5
मनप्रीत सिंह। - फोटो : twitter @manpreetpawar07
हॉकी कप्तान मनप्रीत के लिए दोहरी खुशी का मौका है। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। 10 नवंबर को ही मनप्रीत ने ट्वीट के जरिए बताया कि अब वह अब तीन  हो गए हैं। बेटी का नाम जैसमीन रखा गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मनप्रीत और एली। - फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत ने पिछले साल दिसंबर महीने में मलेशिया की रहने वाली इली सादिक से शादी की थी। इली से मनप्रीत की मुलाकात 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान जौहर कप के दौरान हुई थी। 
 

4 of 5
मनप्रीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। वहां इली भी मैच देखने आई थी, जहां वह एक-दूसरे को दिल दे बैठे। यहां पर जालंधर में उनकी शादी सिख रीति रिवाज से श्री गुरुद्वारा साहब में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनप्रीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत सिंह इली सादिक को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। शादी के बाद ही मनप्रीत सिंह ने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया और 41 साल बाद भारत की झोली में कांस्य का पदक डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें